छपरा, अप्रैल 15 -- छपरा। बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा कार्यालय में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर विधायक छोटी कुमारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनहित के कार्यों को गति मिलेगी। वहीं दूसरी बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने पर विजय चौधरी को भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाकर और मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर बधाई और शुभकामनायें दी। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बध...