नई दिल्ली, मई 11 -- Vijay Thalapathy: तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले विजय को शपथ के तुरंत बाद ही राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है। विजय के लिए परेशानी की बात यह है कि यह विरोध उनके अपने गठबंधन सहयोगियों द्वारा ही किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पहले वंदे मातरम् गाए जाने को लेकर सबसे पहल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने सवाल उठाया था। अब इसी क्रम में विजय की एक और सहयोगी पार्टी विदुथलाई चिरुथइगल काची (VCK) ने भी मोर्चा खोल दिया है। वीसीके पार्टी के प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने विजय थलापति सरकार द्वारा राज्य के प्रोटोकॉल में परिवर्तन किए जाने पर सवाल उठाया है। नई नवेली राज्य सरकार को लिखे गए एक पत्र में थिरुमावलवन ने खुले तौर पर पहले वंदे मातरम् को गाए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु में आमतौर पर किसी ...