शपथपत्र बनेगा एआरटीओ का हथियार...फंसेंगे स्कूल प्रबंधक
रामपुर, जून 13 -- रामपुर। स्कूल वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर जिम्मेदारी तय करना सबसे बड़ा सवाल बन जाता है। इससे कोई भी बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाती है। अब संभागीय परिवहन विभाग वाहनों के संबंध में स्कूल प्रबंधकों से शपथपत्र मांग रहा है। इस मामले में स्कूलों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। जिले में करीब 3149 स्कूल संचालित होते हैं। इनमें करीब 1254 स्कूली वाहन लगे हैं। बीते दिनों संभागीय परिवहन विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर ऑनलाइन विवरण दर्ज करने के लिए कहा था। जिसमें वाहन की पूरी जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद अब संभागीय परिवहन विभाग ने सभी वाहनों के शपथ पत्र भी मांगे हैं। जिसमें वाहन की फिटनेस, बीमा, परमिट से चालक के ड्राइविंग लाइसेंस तक की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधक या प्रधानाचार्य को लेनी होगी। अब तक कई स्कूल प्रबंधक वाहनों की जिम्मेदारी लेने से मना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.