शपथपत्र देने पर नवनियुक्त 175 शिक्षकों को मिलेगा वेतन
दरभंगा, जुलाई 20 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हाइब्रिड मोड में कुलपति के आवासीय कार्यालय कक्ष में शनिवार की देर शाम आयोजित की गई। कुलसचिव की ओर से गणपूर्ति की जानकारी देने के बाद बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक में सर्वप्रथम सिंडिकेट की गत दो जुलाई को संपन्न बैठक की कार्यवृत्त की संपुष्टि की गई। विद्वत परिषद की 17 जुलाई को आयोजित बैठक तथा 18 जुलाई को आयोजित वित्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों का अनुमोदन किया गया। प्रो. दिलीप कुमार चौधरी एवं प्रो. हरि नारायण सिंह के दिए गए अन्यान्य प्रस्ताव के अंतर्गत निर्णय लिया गया कि नवनियुक्त 175 शिक्षक जिनका वेतन रोका गया है, उन्हें मानवीय आधार पर तत्काल प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट से निर्गत शपथ पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.