शनि महोत्सव कार्यक्रम आज
आदित्यपुर, मई 16 -- आदित्यपुर। बंतानगर पानी टंकी मैदान आदित्यपुर-02 स्थित श्री शनिदेव साईंनाथ मन्दिर में शनिवार को शनि महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर प्रातः समय नवग्रह पूजन, शनिदेव की अष्टोतर नाम, नवग्रह óपरायण, आरती, पुष्पांजलि और तेल अभिषेक होगा। वहीं, अपराह्न एक बजे से महाप्रसाद का वितरण भी होगा। इस दौरान शनिचरी अमावस्या और वट सावित्री पूजा भी होगी। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी पंडित माणिकचन्द्र शर्मा, नवीस दुबे मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी जगदीश नारायण चौबे ने संयुक्त रूप से दी। वहीं, चौबे ने नगर निगम के महापौर को पत्र भेज कर मंदिर के आसपास साफ-सफाई कराने और भक्तों को पानी पीने के लिए पानी का टैंकर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- शनि अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब मंदिरों में होंगे कार्यक्रम यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.