शनि मंदिर में तोड़फोड़ से भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
हापुड़, मई 28 -- नगर के बस स्टैंड चौकी क्षेत्र स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में स्थापित शनि महाराज की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और धार्मिक संगठनों में भारी रोष बना हुआ है। बताया गया कि देर रात किसी अज्ञात युवक ने मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। सुबह श्रद्धालुओं ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू की, जिसमें एक युवक लोहे जैसी वस्तु हाथ में लिए दिखाई दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की, बुधवार को नाराज होकर बड़ी संख्या में नागरिक मंदिर और चौकी परिसर के बाहर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.