शनि मंदिर में खिचड़ी और खीर के भंडारे का आयोजन
नैनीताल, जून 27 -- नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शनिवार को खिचड़ी और खीर का भंडारा आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी हेम भट्ट ने जानकारी दी कि मंदिर में हर शनिवार को खिचड़ी का भंडारा लगाया जाता है। माह के अंतिम शनिवार को खिचड़ी के साथ खीर का विशेष प्रसाद भी भक्तों को वितरित किया जाता है। इस परंपरा का निर्वहन करते हुए शनिवार को सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के आयोजन में गुड्डू ठठोला, कृति पाठक, हिमांशु समेत कई स्थानीय युवाओं और मंदिर समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। यह भी पढ़ें- शनि मंदिर में खिचड़ी और खीर के भंडारे का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.