नैनीताल, फरवरी 5 -- नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर का 24वां वार्षिकोत्सव शनिवार 7 फरवरी को मनाया जाएगा। मंदिर व्यवस्थापक हेम चंद्र जोशी ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर सुबह से मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सुबह 11 बजे से सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन, आरती के बाद दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...