रांची, मार्च 11 -- रांची। श्रीश्री नवग्रह शनि मंदिर, सेक्टर-2 का 16वां स्थापना दिवस गुरुवार से शुरू होगा। सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें किन्नर समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। सुबह 10 बजे हवन के पश्चात महिला मंडली द्वारा अखंड कीर्तन किया जाएगा, जो शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के अगले चरण में पुजारी बालंद पाण्डेय शनि कथा सुनाएंगे। शनिवार को विशाल भंडारे के साथ उत्सव का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.