हल्द्वानी, जनवरी 19 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सोमवार को शनि बाजार सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान नाला कवरिंग के लिए अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाने वालों को जल्द हटाने के निर्देश दिए गए। मानसून में परेशानी बनने वाले शनि बाजार नाले को यूयूएसडीए कवर करने जा रहा है। इसके बाद यहां बनी सड़क के चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए नाले में किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए गए। बताया कि खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.