पटना, मार्च 8 -- गंगा आरती सेवा समिति की ओर से दीघा घाट पाटीपुल में सूर्य मंदिर एवं शनि देव मंदिर की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाएं गंगा से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की और उसके बाद पाटीपुल से दीघा थाना, आईटीआई, अटल पथ होते हुए कलश लेकर प्राण-प्रतिष्ठा स्थल पर पहुंची। दीघा के पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि सोमवार को विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। मंगलवार की दोपहर शिव चर्चा एवं शाम में भव्य गंगा आरती की जाएगी। मौके पर संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, धर्मवीर कुमार, विरेन्द्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, आरसी सिंह, अशोक कुमार समेत अन्य ग्रामीण श्रद्धालु रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.