शनि देव मंदिर का 14वां वार्षिक उत्सव आज, होंगे कई अनुष्ठान
रामगढ़, जून 28 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के जयनगर गांव स्थित श्री शनि देव मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इस दौरान शनि देव मंदिर के 14 वां वार्षिक उत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष पुनीत पाठक ने बताया कि 29 जून को मंदिर का 14वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शनि देव की विशेष पूजा अर्चना, दोपहर में महा भंडारा और संध्या में भजन कीर्तन का आयोजन होगा। मौके पर नरेश प्रसाद पाठक, अशोक पाठक, बबलू पाठक, दीपू कुमार, दिनेश सोनी ,उमेश मालाकार, राम प्रजापति, गुड्डू राम, हर्षित पाठक, रामकुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.