साहिबगंज, जुलाई 1 -- मंडरो। मिर्जाचौकी रेलवे फाटक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में नव स्थापित शनि देव मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर बुधवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शनि देव की प्रतिमा के नगर भ्रमण से हुई। गाजे-बाजे, जयघोष और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ नगर भ्रमण में भाग लिया। शोभायात्रा मिर्जाचौकी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों एवं उत्तरी महादेवरण सहित आसपास के इलाकों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रतिमा का स्वागत किया।प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान आचार्य कृष्ण बाबा,रविशंकर दुबे,दीनानाथ तिवारी,ऋषिकेश ओझा,पारसनाथ पांडे एवं दीनानाथ दुबे के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से संपन्न हुआ।मुख्य यजमान के रूप में उड़िया बाबा ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर धार...