नई दिल्ली, जून 11 -- वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना गया है। मान्यता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही वजह है कि उन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। इनमें मकर, कुंभ और तुला राशि का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है।मकर राशि पर रहती है शनि की विशेष कृपा मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। इसलिए इस राशि का सीधा संबंध शनि से माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार मकर राशि के जातक मेहनती, अनुशासित और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होते हैं। ये लोग धीरे-धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। मान्यता है कि शनि देव की कृपा से मकर राशि के लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। ये लोग अपने दम पर सफलता हा...