रुद्रपुर, मई 16 -- किच्छा, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती व वट सावित्री व्रत के सुअवसर पर मंदिरों में सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी। शनिवार को ज्येष्ठ अमावस्या का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शनि जयंती पर हल्द्वानी बाईपास स्थित शनि मंदिर समेत नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शनि मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित नित्यानंद महाराज व बंडिया मंदिर में पंडित दीपक कांडपाल ने शनि भगवान की विधि विधान से पूजा की। भक्तों ने शनि देव को सरसों का तेल, काले तिल, नीले फूल और शमी पत्र अर्पित किए। यह भी पढ़ें- भागलपुर : वट सावित्री पर महिलाओं ने किया श्रद्धापूर्वक पूजन वहीं सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए वट सावित्री व्रत रख कर वट वृक्ष की पर...