शनि जयंती पर 2100 दीप जलाकर मनाया गया जन्मोत्सव
भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर। शनि जयंती पर जय श्री सीता राम सेवा समिति की ओर से शनिवार को लाजपत पार्क स्थित श्री शनि शक्ति धाम मंदिर में न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 2100 दीप जलाकर दीपोत्सव आयोजित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य सह वार्ड पार्षद शांडिल्य नंदिकेश और मितेश भारद्वाज ने बताया कि शनि जयंती को लेकर सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना आरंभ की गई। शाम की आरती के बाद 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- ऊंटा मंदिर में श्रीशनिदेव जन्मोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु, की पूजा - अर्चना यह भी पढ़ें- शनिदेव जयंती पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- भगवान शनिदेव की जय-जयकार से गूंजे शनिधाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.