कन्नौज, मई 14 -- छिबरामऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के शक्ति पीठ गमा देवी में 15 मई शुक्रवार को शनि जयंती के पर्व पर श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। यह जानकारी देते हुए शक्ति पीठ के पुजारी पं.बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि अगले दिन शनिवार को अखंड पाठ शनि यज्ञ के साथ विराम होगा। उसके बाद शनि देव महाराजजी का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...