देहरादून, मई 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। शनिवार को धर्मपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर शनि जयंती पर मंदिर में विष्णु यज्ञ एवं शनि यज्ञ किया गया। आचार्य अरुण सती ने विशेष पूजा अनुष्ठान सम्पन्न कराया। यह भी पढ़ें- शनि जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजनशनि जयंती का महत्व उन्होंने बताया कि इस शनि जयंती पर अमावस्या, शनिश्चरी अमावस्या एवं वट सावित्री व्रत एक ही दिन पड़ रहे हैं। यह एक अद़्भुत त्रिवेणी संगम है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिवार और अमावस्या का ऐसा दुर्लभ संयोग कई वर्षों बाद आया है। भक्तों को वट सावित्री कथा का महत्व बताया गया कि किस प्रकार सावित्री ने सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए। इस अवसर पर मंदिर प्रधान सीताराम ने मंदिर प्रांगण में निशुल्क होम्यो चिकित्सालय एवं कार्यालय का शुभारंभ किया। महाश्रृंगार आरती के बाद...