बदायूं, मई 16 -- नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में शनि देव जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर एक बजे से विशेष ग्रह शांति एवं सात कुंडीय हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन-पूजन का संचालन पंडित आशीष शर्मा ने दरबार के महंत संजय शर्मा के साथ संपन्न कराया। आशीष शर्मा ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ और हवन से वातावरण शुद्ध होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। महंत संजय शर्मा ने कहा कि शनि देव न्याय के देवता हैं और सच्चे मन से की गई आराधना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह भी पढ़ें- शनि मंदिरों में आरती-पूजन से मनाई गयी जयंती अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर महंत पंडित संजय शर्मा, कुसुम शर्मा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, अर्पित वार्ष्णेय, अंशुल वाष्...