शनि जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर अर्पित किया तेल
बहराइच, मई 16 -- बहराइच/रिसिया, संवाददाता। शनि जयंती के अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ शनि देव की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने तेल, काले तिल, फूल-माला और प्रसाद अर्पित कर शनि देव से सुख-समृद्धि, शांति और कष्टों से मुक्ति की कामना की। शहर के पानी टंकी चौराहा स्थित शनिदेव स्थान, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शनि देव मंदिर, रिसिया कस्बे के शिव मंदिर पर शनिदेव की जयंती पर विधिवत पूजन अर्चन किया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान आयोजित किए गए, जहां पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ शनि देव का अभिषेक कराया गया। श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर दर्शन किए और शनि चालीसा का पाठ भी किया। यह भी पढ़ें- शनि जयंती और शनि अमवास्या पर शनि आराधना को उमड़े श्रद्धालु इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.