शनि जयंती पर शनि मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन
शामली, मई 16 -- जलालाबाद। शनि जयंती के पावन अवसर पर नगर स्थित शनि मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शनिदेव की आराधना की। जलालाबाद के मोती बाजार गांधी चौंक स्थित श्री शनिदेव मंदिर परिसर में प्रातः से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं तेलाभिषेक किया गया शाम के समय सामूहिक सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मंदिर के पुजारी पं0 प्रणव भारद्धाज शास्त्री ने बताया कि शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा एवं सुंदरकांड पाठ करने से कष्टों का निवारण होता है तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह भी पढ़ें- जय शनिदेव से गूंजा माहौल, मंदिरों में उमड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.