शनि जयंती और शनि अमवास्या पर शनि आराधना को उमड़े श्रद्धालु
मुरादाबाद, मई 16 -- आज शनि जयंती और शनि अमावस्या एक ही दिन होने से श्रद्धालुओं में शनि पूजन का विशेष क्रेज रहा। उन्होंने सुबह से ही मंदिर पहुंचकर शनि शिला पर सरसों का तेल चढ़ाने से लेकर दीपक जलाना शुरू कर दिया। दोपहर तक लगभग यह सिलसिला चलता रहा। शाम को भी मंदिरों एवं पीपल के पेड़ों के नीचे दीपक जलाने वालों की भीड़ रही। देर रात लोग पहुंचते रहे। कुछ श्रद्धालुओं ने शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या की गृह शांत कराने के लिए अनुष्ठान कराए। काली वस्तुओं का दान किया गया। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की अमावस्या शनि अमावस्या रही। इसी दिन शनिदेव की जयंती भी रही। इस दिन लाल बाग स्थित शनिदेव मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। सुबह भगवान शनि देव को स्नान कराकर श्रृंगार किया गया। उनका अभिषेक हुआ। इसके बाद पुजारी पंडित पवन भट शास्त्री ने हवन कराया। श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.