नवादा, मई 16 -- वारिसलीगंज नगर परिषद के खानापुर गांव स्थित शनि मंदिर में श्रद्धाभाव से शनिवार को जयंती मनाई जाएगी। ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिवार का दुर्लभ संयोग 13 साल बाद बना है, इसलिए इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जा रहा है। बताया गया कि इस बार शनि जयंती पर शश महापुरुष योग, केदार योग, बुद्धादित्य योग और सौभाग्य योग एक साथ बन रहे हैं। शनि देव अपनी कुंभ राशि में मार्गी होकर शश राजयोग बना रहे हैं। बता दें कि खानापुर गांव से पूरब स्थित शनि मंदिर में शनिदेव की पूजा अर्चना एवं जयंती पिछले सात वर्षों से मनाई जा रही है। शनि देव न्याय के देवता हैं। यह भी पढ़ें- आज शनि जयंती की शाम करें ये 13 उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम सरसों तेल, काले तिल, शमी पत्र चढ़ाने और ॐ शं शनैश्चराय नमः का मंत्र जाप से साढ़ेसाती-ढैय्या का कष्ट कम होता है। ग्राम...