शनि जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन
नैनीताल, मई 16 -- नैनीताल। शहर के ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर में शनिवार को शनि जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रबंधक हेम चंद्र जोशी ने बताया कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सरसों के तेल से शनिदेव को स्नान कराया गया। उसके बाद शनि पूजन, हवन और सुंदरकांड पाठ किया गया। आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने पूजा संपन्न कराई और यजमान के रूप में कपिल जोशी और मयंक पंत सपत्निक मौजूद रहे। दिन में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुमन साह, पारस जोशी, विनोद जोशी, हरीश राणा, हीरा सिंह रावत, नंदा बल्लभ पालीवाल, सागर रावत, पीतांबर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.