नई दिल्ली, जुलाई 8 -- ज्योतिषीय दृष्टि से आज से 11 दिन बाद एक बहुत ही शुभ योग बनेगा जिसका लाभ वृषभ, कन्या, तुला और मकर राशि को होने वाला है। दरअसल 20 जुलाई को सूर्य नए नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय गणना के आधार पर अभी सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में है। इस नक्षत्र में सूर्य दो दिन पहले यानी 6 जुलाई को ही आए हैं। जैसे ही इनका आगमन अब शनि के नक्षत्र में होगा तो कुछ राशियों को अच्छा-खासा लाभ मिलेगा। पंडिय नरेंद्र उपाध्याय से जानें कि सूर्य के अगले नक्षत्र गोचर से वृषभ, कन्या, तुला और मकर राशि वालों की किस्मत किस तरह से चमकने वाली है?इन 4 राशियों को मिलेगा सूर्य गोचर का लाभवृषभ राशि सूर्य का ये नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। नौकरी और बिजनेस में धीरे-धीरे अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और रु...