शनि की साढ़ेसाती से गुजर रही हैं ये 3 राशियां, जानें किस पर कौन सा चरण; वक्री शनि बढ़ाएंगे पुराने मामलों की उलझन
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- शनि देव को ज्योतिष में कर्म और न्याय का कारक माना जाता है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार परिणाम देने वाले ग्रह माने जाते हैं। साल 2026 में शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस समय मेष, मीन और कुंभ राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से गुजर रहे हैं। इन तीनों राशियों पर साढ़ेसाती का अलग-अलग चरण चल रहा है। खास बात यह है कि शनि इस समय वक्री अवस्था में हैं, इसलिए पुराने फैसलों, रुके हुए कामों और आर्थिक मामलों की दोबारा समीक्षा का समय माना जा रहा है।साढ़ेसाती क्या होती है? वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि जब किसी व्यक्ति की जन्म चंद्र राशि से 12वें, पहले और दूसरे भाव में गोचर करते हैं तो करीब साढ़े सात साल की अवधि को साढ़ेसाती कहा जाता है। इसके तीन चरण होते हैं और हर चरण का असर अलग माना जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.