नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है। वहीं, शनि ग्रह की महादशा लगभग 19 वर्षों तक चलती है और इसे जीवन का एक महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस अवधि में व्यक्ति को कई तरह के अनुभवों से गुजरना पड़ता है, जो उसे अधिक मजबूत बनाते हैं। इस महादशा के दौरान कई ग्रहों की अंतर्दशाएं भी आती हैं, जिनका असर जीवन पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। इन्हीं में से शुक्र की अंतर्दशा को शनि महादशा के भीतर अपेक्षाकृत शुभ माना जाता है, क्योंकि शनि और शुक्र के बीच मित्रतापूर्ण संबंध होता है। जब शनि महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही होती है, तब जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई समस्याओं से राहत मिलती है और परिस्थितियां धीरे-धीरे बेहतर होने लगती हैं। अब जानते हैं कि इस अवधि में कौन-कौन से शुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं और किन उपायों...