नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Transit Saturn Rise, Shani Uday Rashifal, शनि उदय राशिफल 2026 : शनि सभी ग्रहों में न्यायाधीश का रोल निभाते नजर आते हैं। शनि का गोचर समय-समय पर होता रहता है। शनि की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। शनि की बदलती चाल जीवन में चुनौतीयां, धन से जुड़ी दिक्कतें और स्ट्रगल लेकर आ सकती है। कुछ राशियों को शनि के गोचर करने से पॉजिटिव इफेक्ट देखने को मिलते हैं तो कुछ राशियों पर नेगेटिव प्रभाव भी पड़ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि अभी मीन राशि में हैं और अस्त अवस्था में गोचर कर रहें हैं। जल्द ही शनि चाल बदलकर उदय होने जा रहे हैं। 22 अप्रैल 2026 के दिन शनि सुबह में 04 बजकर 49 मिनट पर उदय हो जाएंगे। साल के अंत तक शनि उदय अवस्था में ही गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के उदित अवस्थ...