भदोही, मई 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। इस वर्ष भगवान शनिदेव के दर्शन-पूजन का विशेष योग 16 मई को पड़ रहा है। एक ही तिथि पर शनि अमावस्या एवं शनिदेव जयंती का संयोग बन रहा है। इस अवसर पर शनिदेव के दर्शन और तेलाभिषेक करने वाले भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। फकीरपुर बैदा स्थित शनिदेव धाम के प्रधान पुजारी कृष्णानंद पांडेय ने बताया कि एक ही तिथि पर यह विशेष योग बन रहा है। शनि जयंती और अमावस्या के अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। इस दौरान तेलाभिषेक के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- पांच शुभ संयोग में 16 मई को मनाई जाएगी शनि जयंती बताया कि 16 मई को शनि जयंती और शनि अमावस्या का संयोग है। इस विशेष तिथि पर पूजन-अर्चन करने से शनि की साढ़ेसाती, ...