अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। आज शनिवार को शनि जयंती पर शनिदेव की कृपा पाने का अवसर है, जिसका इंतजार साधक सालों से करते हैं। आज ज्येष्ठ मास की अमावस्या भी है, जिसे शनि जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन को शनि अमावस्या या शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। यह भी पढ़ें- शनिश्चरी अमावस्या व केदार योग में मनेगी शनि जयंतीइस बार की शनि जयंती का विशेष महत्व ज्योतषाचार्य पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि इस बार की शनि जयंती इसलिए खास है क्योंकि यह शनिवार के दिन पड़ी है। जिससे शनिश्चरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि शनि देव कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता हैं, इसलिए इन्हें न्यायाधीश भी कहा जाता है, जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कर्म करता है, उस पर शनि देव...