छपरा, अप्रैल 30 -- फोटो 30 शिक्षकों के समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलते शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह छपरा। बिहार में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात इस दौरान शिक्षक नेता ने उम्मीद जताई कि नई सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगी। साथ ही, शिक्षकों की लंबे समय से लंबित प्रमुख मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। समरेंद्र बहादुर सिंह ने विशेष रूप से शनिवार को हाफ डे लागू करने व पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग रखी।

शिक्षकों की मांगें उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में ये मांगें पूरी नहीं हो सकीं, लेकिन अब राज्य के ...