नई दिल्ली, मई 15 -- नगर निगम क्षेत्र में अगले एक माह तक किया जाएगा हाउसिंग सर्वे नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता जनगणना के पहले चरण में हाउसिंग सर्वे का काम शनिवार से निगम क्षेत्र में शुरु होने जा रहा है। इस कार्य के लिए दिल्ली के 12 जिलों में 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यह कर्मचारी लोगों के घर जाकर हाउसिंग सर्वे में मौजूद 33 सवाल पूछेंगे और उस जानकारी को दर्ज करेंगे। वहीं जिन लोगों ने अपना हाउसिंग सर्वे ऑनलाइन भर दिया है, उनके द्वारा दी गई जानकारी को सत्यापित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें फॉर्म जमा करने पर मिली आईडी इन कर्मचारियों को देनी होगी।

जनगणना की प्रक्रिया दिल्ली में जनगणना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बीते 16 अप्रैल से हाउसिंग सर्वे का कार्य शुरु हो चुका है।इसके पहले चरण में एनडीएमसी और दिल्ली छाव...