कानपुर, मई 17 -- पुखरायां, संवाददाता।स्थानीय नगरपालिका में स्थित कोचिंग सेंटर पर गत शनिवार की शाम कोचिंग पढ़ने आए कक्षा-7 व कक्षा-6 के दो छात्र गायब हो गए। परिजनों के काफी तलाश के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई। भोगनीपुर निवासी अर्श 13 वर्ष पुत्र अशफाक कक्षा-6 का छात्र व पर्व सचान 13 वर्ष पुत्र रोहित सचान कक्षा-7 का छात्र है। दोनों दोस्त हैं और नगरपालिका स्थित एक कोचिंग में दोपहर ढाई बजे पढ़ने जाते थे और वहां से शाम 4 बजे लौटते थे। शनिवार को भी दोनों लोग कोचिंग पढ़ने गए और कोचिंग समाप्त होने के बाद घर नहीं लौटे। अर्श का एक भाई भोगनीपुर निवासी अदनान वारिसी भी उसी कोचिंग में पढ़ता है वह घर आ गया। परिजनों ने सोचा कि शायद कहीं दोस्त के पास रूक गया होगा। काफी समय इंतजार किया उसके वापस लौटने का, लेकिन जब वह छात्र घर नह...