बदायूं, जनवरी 4 -- इस्लामनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यपाल गुप्ता ने बिल्सी रोड पर अवैध रूप से लग रहे शनिवार बाजार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एसडीएम बिल्सी प्रेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस बाजार को बंद कराने की मांग की। सत्यपाल गुप्ता का आरोप है कि बिना जीएसटी के संचालित यह बाजार सरकार को राजस्व का चूना लगा रहा है और ईमानदार व्यापारियों के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि बाजार बंद नहीं हुआ, तो व्यापार मंडल €आंदोलन करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...