मुंगेर, अप्रैल 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज शनिवार, 4 अप्रैल को शहर एवं आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, 33 केवी नन्दलालपुर फीडर में सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान शंकरपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी। विभाग के अनुसार शंकरपुर, मिल्की, महुली, तौफिर, तेरासी, पीरपहार, दरियापुर, कंचनगढ़, जानकीनगर, मिल्कीचक, बनौधा, बाकरपुर, गुलालपुर एवं सुतुरखाना समेत कई इलाकों में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। इसके साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.