फिरोजाबाद, मई 2 -- शनिवार का दिन भी खासा गर्म रहा। सुबह से ही तल्ख धूप लोगों को परेशान करती दिखाई दी तो उमस भी लोगों का पसीना छुड़ाती दिखाई दी। उमस से दोपहर में लोगों का हाल बेहाल हो गया। तल्ख धूप एवं उमस के चलते राहगीर भी परेशान दिखाई दिए। कई राहगीर गर्मी से राहत पाने के लिए छांवदार स्थानों की तलाश करते दिखाई दिए। शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। कई दिन की गर्मी के बाद बुधवार एवं गुरुवार को दो दिन बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन शनिवार खासा गर्म रहा। सुबह से ही तल्ख धूप छाई रही, जो दोपहर में लोगों को तपाने लगी। तल्ख धूप के चलते हर कोई परेशान दिखाई दिया। सुबह दस बजते-बजते धूप इतनी तल्ख हो गई थी कि लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी के मिजाज को देखते हुए जरूरी कार्य से निकलने वाले ही घर से बाहर निकले। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.