प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली के बाद घर लौटने वालों की भीड़ अब हवाई सेवाओं पर भी भारी पड़ रही है। प्रयागराज से न सिर्फ ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है, बल्कि हवाई यात्रा करना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। हालत यह है कि शनिवार और रविवार को प्रयागराज से दिल्ली की उड़ान भरना अब मुश्किल है। शनिवार को विमान नहीं है और रविवार का सभी टिकट बिक चुका है। एयरलाइंस की वेबसाइट पर सोल्ड आउट का नोटिफिकेशन दिखने लगा है।प्रयागराज एयरपोर्ट से इन दिनों सीमित उड़ान सेवाएं ही संचालित हो रही हैं। शनिवार को यहां से केवल मुंबई के लिए एक ही फ्लाइट उपलब्ध है, जिसे अकासा एयरलाइंस संचालित करती है। इंडिगो या अन्य एयरलाइंस की उस दिन कोई अतिरिक्त उड़ान नहीं है। ऐसे में शनिवार को मुंबई जाने वाली फ्लाइट का टिकट नौ हजार रुपये पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.