मेरठ, मार्च 15 -- वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए मेरठ नगर निगम ने कमर कस ली है। शनिवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद नगर निगम कार्यालय खुला रहा, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी अपना हाउस टैक्स (गृहकर) जमा करने पहुंचे। शनिवार को अवकाश के पहले ही दिन नगर निगम के खजाने में 29.50 लाख रुपए का राजस्व जमा हुआ। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि शनिवार का दिन अच्छा रहा। अब 31 मार्च तक सोमवार से रविवार तक हर दिन दफ्तर खुला रहेगा। लोग गृहकर का बिल जमा कर सकते हैं।मार्च का महीना वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना होता है। अक्सर लोग अंतिम दिनों में टैक्स जमा करने के लिए उमड़ते हैं, जिससे भीड़ बढ़ जाती है। जनता की सुविधा और राजस्व लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने यह निर्देश जारी किए हैं कि अब महीने के अंत तक हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.