सीवान, जनवरी 10 -- दरौंदा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के किसानों का फार्मर आईडी बनवाने का कार्य अंतिम चरण में है। 06 जनवरी से कैम्प मोड में चल रहे इस अभियान को किसानों की सुविधा को देखते हुए एक दिन और बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दिया गया है। 10 जनवरी को भी सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में विशेष शिविर लगाकर फार्मर आईडी का निबंधन किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान सभी प्रखंडो में मिशन मोड में संचालित हो रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामबीर सिंह यादव ने बताया कि फार्मर आईडी बनाने के बाद पीएम किसान योजना की राशि सीधे लाभुक के बैंक खाते में जाएगी। कृषि विभाग की सभी योजनाओं का सीधा लाभ किसान को मिलेगा। किसानों की जमाबंदी का शुद्धिकरण भी किया जाएगा। शिविर में किसान को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं लगान रसीद साथ लाना होगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.