रुडकी, मई 23 -- लक्सर। शनिवार को भी गर्मी के चलते लोगों का पूरा हाल रहा। आलम यह रहा कि 10 बजते ही सड़कें सूनी हो गई और ग्रामीण पूरी तरह अपने घरों में कैद हो गए। दोपहर के समय अंधड़ ने लोगों को काफी परेशान किया। शाम के समय हल्की हवा चलने से गर्मी से हल्की राहत मिली। शनिवार को भी सुबह के समय सूरज निकलते ही वह आग का गोला बनता चला गया और ग्रामीण अपने घरों में कैद होते चले गए। लगभग 12 बजे तेज धूल भरी आंधी चलने से लोगों को काफी परेशानी हुई और गर्मी में मिट्टी वाली आंधी चलने से ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...