काशीपुर, मई 2 -- बाजपुर, संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शनिवार को ग्राम सभा हरसान नई आबादी में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। नई आबादी में मार्ग निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की और ग्राम वासियों की जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया। ग्राम सभा महोली जंगल में सिंह सभा गुरुद्वारा में पहुंचकर मत्था टेका। नेता प्रतिपक्ष ने गुरुद्वारे के लिए 6 लाख की घोषणा की। ग्राम महोली जंगल राय सिख समाज में प्रेम सिंह की धर्मपत्नी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। ग्राम सभा बन्नाखेड़ा सानी में जनजाति समाज ने नेता प्रतिपक्ष का जोरदार स्वागत किया और उनकी जन समस्याओं को सुना और उनका तत्काल समस्या का समाधान किया। पाइपलाइन की लीकेज व घर-घर तक पानी न पहुंचने पर विभिन्न ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष के समक्ष समस्या को रखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.