रामपुर, अप्रैल 25 -- विद्युत विभाग के जर्जर पोल और तारों के मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को नगर क्षेत्र में 5 घंटे का आपूर्ति पूर्णतः ठप रहेगी। शुक्रवार को विद्युत विभाग के जेई हसनैन अंसारी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33/11 केवी उपकेन्द्र मिलक से जुड़े सभी इलाकों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। बताया कि 220 केवी शंकरपुर से उपकेन्द्र मिलक की 33 केवी मेन लाइन क्षेत्र के अहमदाबाद से खातानगरिया तक 6 किमी लाइन और 20 पोल बदलने का कार्य किया जाना है। इस दौरान उपकेन्द्र मिलक से जुड़े पूरे कस्बे में बिजली नहीं रहेगी। यह भी पढ़ें- सरैंया पीएसएस : मेंटेनेंस को लेकर आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र धमौरा के अंतर्गत आने वाले 11 केवी फीडर बहादुरपुर, धमौरा व...