नई दिल्ली, मार्च 27 -- हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी तरह मंगलवार और शनिवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। शनिवार की बात करें, तो इस दिन शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा-अर्चना होती है। अक्सर हम हनुमान जी को एक मुख वाला ही देखते हैं, लेकिन हनुमान जी का भी एक विराट स्वरूप है, जिसमें वह पंचमुखी हनुमान बन जाते हैं। यह रूप भक्तों पर करुणा करने के लिए लिया गया था। इसलिए अधिकतर घरों में हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर मिल जाती है और उन्हीं की पूजा की जाती है। खासकर शनिवार के दिन यदि पंचमुखी हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाए, तो विशेष लाभ प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं कि शनिवार को पंचमुखी हनुमान जी की पूजा कैसे करें और इससे क्या लाभ प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- अप्रैल में कब है हनुमान जयंती? नोट कर ल...