शनिवार को दो शिफ्ट वाले स्कूलों के संचालन में असमंजस, शिक्षक परेशान
सीवान, सितम्बर 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दो शिफ्ट में संचालित होने वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को स्कूल संचालन के समय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एक ही परिसर में कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई अलग-अलग शिफ्ट में संचालित होने के कारण शनिवार को नई व्यवस्था लागू करने में एकरूपता नहीं दिख रही है। कहीं कक्षा 9 से 12 की पढ़ाई सुबह 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक कराई जा रही है, तो कहीं पहले से निर्धारित व्यवस्था के तहत दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इससे शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जिले के लगभग सभी प्रखंडों में ऐसे विद्यालय हैं, जहां पर्याप्त क्लास रूम उपलब्ध नहीं होने के कारण कक्षा एक से आठ और नौ से 12 तक की कक्षाएं अलग-अलग शिफ्ट में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.