हाजीपुर, मार्च 27 -- सहदेई बुजुर्ग।संसू प्रखंड क्षेत्र के गनियारी गंगा नदी में नहाने के दौरान लापता दो युवतियों का शव देर शाम तक नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ के टीम ने सर्च अभियान रोक दिया। टीम ने छह घंटों तक गंगा नदी के विभिन्न घाटों तक तलाश की। देर शाम तक गनियारी गंगा नदी के किनारे डूबी युवतियों के परिजन, देसरी थाना की पुलिस और सैकड़ों ग्रामीण जमे रहे। शनिवार की सुबह टीम फिर से स्व. रिट्टु राय के 22 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी और उपेन्द्र राय के 12 वर्षीय पुत्री की तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाएगी। उधर, घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। किसी के घर चुल्हा नहीं जला है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वहीं, सीमा कुमारी का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार शनिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.