हरिद्वार, अप्रैल 11 -- नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को अलकनंदा घाट, बिरला घाट, विष्णु घाट, हाथी पुल और सुभाष घाट पर 30 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। 20 से अधिक अवैध ठेलियों को तोड़ा गया। नगर निगम की टीम ने तीन ट्रॉली प्लास्टिक की केन जब्त की। अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल और अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...