शनिवार के बाद बोकारो के अधिकांश स्कूलों में गर्मी छुट्टी, ट्रेनों में बढ़ी भीड़
बोकारो, मई 8 -- शनिवार के बाद बोकारो के अधिकांश स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। छुट्टियां शुरू होते ही बड़ी संख्या में परिवार बच्चों के साथ घूमने-फिरने व अपने गांव जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसका असर रेलवे ट्रेनों में साफ दिखने लगा है। कई प्रमुख ट्रेनों में पहले से ही भारी भीड़ है और वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है।
छुट्टियों में यात्रा ऐसे में गर्मी छुट्टी के दौरान सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। बोकारो से हर साल बड़ी संख्या में लोग बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए रवाना होते हैं। खासकर बिहार के छपरा, सिवान, भागलपुर तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। छुट्टियों में परिवार बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव या रिश्तेदारों के यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.