शनिवार की हल्की बारिश में डूबा हुसैनगंज बाजार मार्ग, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
सीवान, मार्च 23 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के चट्टी से मुख्य बाजार को जोड़ने वाला मार्ग ईद के दिन हुई हल्की बारिश में ही जलमग्न हो गया। हुसैनगंज पोस्ट ऑफिस के समीप करीब 30 फीट हिस्से में पानी जमा रहने से पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार की सुबह हुई बारिश के बाद मार्ग पर कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो गया। इस दौरान गुजरने वाले वाहनों के छींटे से राहगीरों के कपड़े भी खराब होते रहे। वहीं, गंदे पानी और कीचड़ के कारण दुकानों तक पहुंचना मुश्किल होने से दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ। मार्ग के किनारे लगे संवेदक के बोर्ड के अनुसार चट्टी से बाजार तक लगभग 700 मीटर सड़क निर्माण का टेंडर पास हो चुका है। जिसपर कार्य प्रारंभ की तिथि 29 अप्रैल 2025 और समाप्ति तिथि 28 अप्रैल 2026 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.