भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के फकीरपुर बैदा स्थित शनिदेव धाम में शनिवार को दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त उमड़ पड़े। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था। भगवान शनिदेव की पूजा कर श्रद्धालु कृतार्थ होते रहे।ब्रह्ममूर्ति में स्नान कर हाथ में पूजा सामग्री लिए आस्थावान मंदिर की तरफ बढ़ते आ रहे थे। शनिधाम में काला तिल, सरसों का तेल, नींबू, दीपक व काला वस्त्र चढ़ाकर आस्थावान सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। इसी तरह यमराज मंदिर में भी आस्थावानों का तांता लगा रहा। उधर, सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर में भी विराजमान आस्थावान पूजन किए। जबकि कठारी गांव स्थित शनिदेव मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.