शनिदेव से मांगा न्यायपथ पर चलने का आशीष
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सनातनी देवमंडल में दंडाधिकारी का दायित्व निभाने वाले शनि महाराज की जयंती पर शिव नगरी में विविध अनुष्ठान हुए। विश्वनाथ मंदिर, केदार मंदिर, हनुमान घाट, दुर्गाकुंड, सुंदरपुर, भोजूबीर आदि स्थानों पर अलग-अलग मंदिरों में प्रतिष्ठित शनि मंदिरों में भक्तों ने पूजन अर्चन कर न्यायपथ पर चलने का आशीर्वाद मांगा। पूजन के मुख्य विधान संध्याकाल में पूर्ण किए गए। शनिदेव का शृंगार कर उन्हें काले रंग की वस्तुएं अर्पित की गईं। शनि की अढ़ैया और साढ़े साती के प्रभाव से युक्त जातकों ने विशेष रूप से काला वस्त्र, काली साबूत उड़द दाल, काला तिल, सरसों या तिल का तेल, काला छाता, लोहे का बर्तन शनिदेव को चढ़ाए। उनके विग्रह के समक्ष तेल से अखंड ज्योति प्रज्जवलित की गई। कष्टों के निवारण की कामना से अर्चकों ने शनिग्रह से संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.